चक्रव्यूह रचना में फंसे अभिमन्यु, इस मार्मिक दृश्य को देख दर्शकों की भर आई आंखे

चमोली।  महाभारत काल में धोखे से चक्रव्यूह रचकर अभिमन्यु को मारा गया था, इसी चक्रव्यूह रचना के दृश्य का आयोजन शुक्रवार को पोखरी क्षेत्र के गांव में चल रहे पांडव नृत्य के दौरान किया गया। चक्रव्यूह रचना में फंसे अभिमन्यु के इस मार्मिक दृश्य को देख दर्शकों के आंखों में आंसू छलक आए।

उत्तराखंड के चमोली जिले में पांडव काल के चक्रव्यूह रचना का मंचन बड़ा प्रसिद्ध है, इन दिनों यहां क्षेत्र में पांडव नृत्य चल रहा है तथा पांडव नृत्य के दौरान चक्रव्यूह रचना की प्रस्तुतियों का दर्शन आनंद ले रहे हैं।

शुक्रवार को भी पांडव नृत्य के दौरान यहां चक्रव्यूह रचना में अभिमन्यु द्वारा छह द्वार तोड़ कर सातवें द्वार पर दुर्योधन एवं कौरव सेना ने अभिमन्यु को धोखे से मारने वाले दृश्य को देख दर्शकों की आंखें भर आई। चक्रव्यूह का मंचन देखने के लिए दूर दराज से भारी संख्या में लोग यहां पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *