हिंसर संस्था सचिव स्वतंत्री बंधानी को सम्मान पत्र देकर किया गया सम्मानित

नौगांव/ उत्तरकाशी

लाल धान के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए नौगांव में आयोजित रवांई कृषि एवं शरदोत्सव विकास मेले में हिंसार संस्था सचिव स्वतंत्री बंधानी को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी तथा उत्तराखण्ड बागवानी परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत हिंसर संस्था सचिव स्वतंत्री बंधानी पुरोला क्षेत्र के लाल धान पर डेढ़ दशक से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि हिंसार संस्था यमुनाघाटी में लाल धान पर उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन सहित तीन स्तर पर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा देश भर के विभिन्न मेलों में लाल धान के प्रचार प्रसार हेतु कृषि विभाग के सहयोग से स्टॉल लगाए गए हैं। संस्था के विशेष योगदान से लाल धान की पहचान आज राष्ट्रीय स्तर पर हुई।

लाल धान के क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों हेतु संस्था सचिव स्वतंत्री बंधानी को नौगांव में आयोजिल रवांई कृषि एव शरदोत्सव विकास मेले में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी तथा उत्तराखण्ड बागवानी परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार द्वारा सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। हिंसार संस्था का लाल धान के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में विशेष योगदान रहा। जिनके प्रयासों से जनपद उत्तरकाशी को कृषि क्षेत्र के एक जिला एक उत्पाद (ODOP) में लाल धान को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार मिलने में सहायता मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *