उत्तरकाशी :भाजपा ने गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

 

जयप्रकाश बहुगुणा
चिन्यालीसौड़ /उत्तरकाशी

भाजपा की ओर से नौ से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत रविवार को चिन्यालीसौड़ मंडल के श्रीकोट में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मंडल महामंत्री चैन सिंह महर ने सभी को जिम्मेदारी सौंपी।
चैन सिंह महर ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। इसमें प्रवासी कार्यकर्ता ग्रामीणों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण, महिला सशक्तीकरण आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराएंगे। इस दौरान सात लाख गांव व नगरों के सभी बूथों पर एक कार्यकर्ता को 24 घंटे का समय क्षेत्र की जनता के साथ बिताना पड़ेगा। मुख्यवक्ता के रूप में रामसुन्दर नौटियाल सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा उत्तराखंड ने भाजपा पदाधिकारियों शक्तिकेन्द्र संयोजकों बूथ अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 9से 11फरबरी तक भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव व घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलव्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया, तथा तीसरी बार फिर केंद्र मे मोदी सरकार आए जनता से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने हेतु भाजपा पदाधिकारियों व कार्यक्ताओं पर जोश भरा। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष चैन सिहं चौहान पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुभाष नौटियाल,गोपाल रावत, मण्डल महामंत्री कृतम पंवार, जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजेन्द्र रांगड़, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बिजेन्द्र सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हर्ष अग्निहोत्री , जिला संयोजक किसान मोर्चा जीत लाल , बरिष्ठ भाजपा नेता उदयपाल परमार ,नरेन्द्र सिंह रावत , ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनबीर महन्त, आईटी संयोजक श्री मनबीर कैंतुरा, शोशल मीडिया प्रभारी जगबीर भण्डारी, सुरेन्द्र कैंतुरा,हिम्मत सिंह नेगी, दिगम्बर सिंह नेगी, प्रताप सिंह चौहान, देवेन्द्र नेगी, रणबीर सिंह भण्डारी, बचन सिंह कैंतुरा ,मनोज भण्डारी एवं शक्तिकेन्द्र संयोजक एवं बूथ आदि भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *