उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट
विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुक्रवार 10 मई को सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
वहीं 10 मई को ही यमुनोत्री धाम के साथ ही गंगोत्री एवं केदारनाथ धाम के कपाट भी दर्शनार्थ खोले जाएंगे।