उतरकाशी:बड़कोट में  पम्पिंग पेयजल योजना की स्वीकृति को लेकर धरना चौथे दिन जारी ,सरकार की बुद्धि – सुद्धि को किया मंदिर में हवन पूजन

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उतरकाशी

विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव नगर पालिका परिषद बड़कोट में पेयजल संकट का समाधान नहीं हो पा रहा है।गुस्साए नगर वासी पिछले चार दिनों से अनिश्चियतकालीन धरने पर बैठे हुए हैं।रविवार को जनपद के नगर पालिका बड़कोट में भीषण पेयजल किल्लत से परेशान नगर वासियों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ किया। पालिका क्षेत्र के सातों वार्ड के नगरवासी लंबे समय से पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। नगरवासी यमुना तिलाड़ी से पेयजल पंपिंग योजना का निर्माण किए जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने 06 जून 2024 से बड़कोट तहसील स्थल पर क्रमिक धरना तथा चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ कर सरकार को जगाने कार्य किया गया।
विदित रहें कि नगर पालिका परिषद बड़कोट में भीषण जल संकट गहराया हुआ है। 6 साल से यमुना नदी से पम्पिंग पेयजल योजना की स्वीकृति की मांग करते आ रहे है
लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने पर पालिका वासियों ने 06 जून से धरना-प्रदर्शन शुरू किया हुआ है। जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र मे सरुखेत , छटागा,चक्रगाव सहित सभी वार्डो के नगरवासी पेयजल संकट से परेशान है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,पूर्ण रावत, और बलवीर असवाल ने कहा कि छोटी छोटी योजनाओं की स्वीकृति से बड़कोट की प्यास नही बुझने वाली, यहां के लिए यमुना नदी से पम्पिंग योजना स्वीकृत हो।
चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में बुद्धि शुद्धि यज्ञ करने वालो में सरपंच अजय रावत ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,जे पी नौटियाल, दलबीर सिंह, रोहित रावत,मोहित थपलियाल,पूर्ण सिंह रावत,अजय सिंह,मदन पैन्यूली,दिनेश सिंह रावत,झावर सिंह राणा,जय सिंह चौहान,मनमोहन सिंह रावत,बलबीर असवाल, अक्षांश रावत,विनोद राणा ,सुरेश डिमरी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *