उत्तरकाशी : अपर यमुना वन प्रभाग में समारोह पूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस , उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को किया गया सम्मानित

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उतरकाशी

अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के सभी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया गया। प्रभाग के मुख्यालय बड़कोट में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया गया।तथा  सभी कर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।
स्वतन्त्रता दिवस के 77 वीं वर्षगांठ पर अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट के प्रधान कार्यालय एवं रवांई राजि के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुण्डीर एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल पलियाल की उपस्थिति में प्रभाग मुख्यालय बड़कोट में ध्वझारोहण कर स्वतन्त्रता दिवस बड़े हर्षोलास से मनाया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी के द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने के सम्बन्ध में शपथ दिलायी गई। साथ ही इस अवसर प्रभाग के अन्तर्गत वर्ष 2024 में ऐसे कार्मिकों जिनके द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन बखुबी निभाया गया उनको क्रमश सरदार सिंह रावत वन दरोगा, सुशील भण्डारी वन बीट अधिकारी, श्रीमती प्रियंका रावत वन बीट अधिकारी एवं उदय भानू फायर वाचर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। तत्पश्चात समस्त प्रभाग स्तर पर सफाई अभियान के साथ-साथ पौध रोपण भी किया गया। वन क्षेत्राधिकारी रखांई रेंज शेखर राणा द्वारा अवगत कराया गया है कि स्वतन्त्रता दिवस के इस अवसर पर पूर्व में बनाये गये अमृत सरोवरों में पूर्व सैनिकों स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में क्षेत्रीय स्टाफ के द्वारा ध्वजारोहण कर अमृत सरोवरों की सफाई कर पौध रोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *