जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी
उत्तराखंड स्थानीय निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तहत आज नगर पालिका बड़कोट में होने वाली जाम की स्थिति से निपटने के लिए बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठेत स्वयं सड़क पर उतरे, उन्होंने पूरी टीम के साथ यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बड़कोट पर लगने वाले जाम को सूजभुज के तहत हटाया, तथा आम जन को जाम की स्थिति से राहत दिलाई, यही नहीं बड़कोट थानाध्यक्ष ने ट्रेफिक पुलिस, सहयोगी टीम के गंभीर तोमर के साथ बड़ी सहजता से आमजन को ट्रेफिक जाम से निजात दिलाई!