जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये एक श्रद्धालु की यहाँ मौत हो गईं है!बड़कोट थानाध्यक्ष दीपक कठेत ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को भैरव मंदिर पैदल मार्ग के पास समय करीब 11:00बजे लखनलाल पुत्र बद्रीप्रसाद उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड न0-2 मंदिर गली ग्राम रल्ला नंदगांव सिहोर मध्यप्रदेश 51 वर्ष यमुनोत्री जाते समय अचानक चक्कर आने से बेहोश हो गया था जिसे तत्काल एस डी आर एफ के द्वारा जानकीचट्टी अस्पताल लाया गया जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर यात्रा प्रारम्भ होने से आज तक दो श्रधांलुओं की मौत हो चुकी है!