लग्जरी कार से शराब तस्करी करने वाले होटल व्यवसायी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,5 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

पुरोला/उत्तरकाशी

अवैध नशे तथा मादक द्रव्यों का जड से खात्मा करने के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है, चारधाम यात्रा मे व्यस्थता के बीच अवैध व संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार नजर बनाये हुये है। पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला मोहन कठैत के नेतृत्व में पुरोला पुलिस की टीम द्वारा डामटा चैकपोस्ट पर चैकिंग के दौरान सुदर्शन परमार नाम के एक व्यक्ति को वाहन संख्या UK-08AJ-1212 (XUV 500) से शराब की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिससे करीब 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। वाहन मौके पर सीज किया गया। व्यक्ति पेशे से होटल व्यवसायी है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला पर धारा-60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुदर्शन परमार पुत्र स्व0 अतर सिंह निवासी ग्राम राना, थाना बड़कोट,उत्तरकाशी उम्र-38 वर्ष के रूप में हुई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *