उत्तरकाशी : देश का पहला सीमान्त गाँव जादूँग हुआ पर्यटकों से हुआ गुलजार, खूबसूरत वादियों का दीदार करने देश-विदेश से पहुंच रहे हैँ शैलानी

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

इन दिनों उत्तराखंड के लगभग सभी पर्यटक स्थलों पर देश विदेश के पर्यटकों की अच्छी खासी आमद दर्ज हो रही है, उत्तराखंड के चारधाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ हो या दुनियां का सबसे ऊंचाई पर स्थित भगवान भोलेनाथ का पौराणिक तुंगनाथ मंदिर हो, सभी तीर्थ स्थलों व पर्यटक स्थलों पर प्रतिदिन कहीं हजारों तो कहीं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक उत्तराखंड की इन ठंडी व खूबसूरत वादियों के दीदार करने को पहुंच रहे हैँ!ऐसा ही दिलकश नजारा है उत्तरकाशी जनपद में स्थित सीमांत गाँव जादूँग का जहाँ इन दिनों पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या देखने को मिल रही है!


गंगोत्री नेशनल पार्क के नैलोंग घाटी मे इस समय बड़ी संख्या मे पर्यटक पहुंच रहे है। विभिन राज्यों से पर्यटक इस समय गर्मी की छूटियों मे गंगोत्री धाम के साथ साथ नैलोंग घाटी, जादूँग गाँव भी अलौकिक खूबसुरति, नीले नीले आसमान, साफ स्वच्छ हवा, खूबसूरत पठार का दीदार करने पहुंच रहे है। इनर लाइन इलाके मे पड़ने वाले नैलोंग घाटी के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय से परमिट जारी होने के उपरान्त ही यहाँ एक दिवसीय यात्रा पर पहुंच सकते है। होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटुड़ा ने बताया कि वर्तमान समय मे जादूँग गाँव मे पर्यंटन विभाग होमस्टे निर्माण कार्य करवा रहे है, जहाँ भविष्य मे पर्यटक रात्रि विश्राम कर सकते है।मटुड़ा ने कहा कि इस घाटी में अनेकों रमणिक व खूबसूरत नजारों वाले पर्यटक स्थल हैँ, यदि सरकारी स्तर पर इन स्थानों पर पर्यटकों के लिए पर्याप्त मात्रा में मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाती हैँ तो सरकार को अधिक राजस्व की प्राप्ति के साथ स्थानीय लोगों को भी रोजगार उपलब्ध होगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *