दुखद : घात लगाए गुलदार ने महिला पर किया हमला,महिला की मौत

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी जिले के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र द्वारिकाल ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत कांडाखाल जवाड़ गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। आज शाम करीब साढ़े चार बजे गुलदार ने जंगल में बकरी चरा रही 34वर्षीय अनीता देवी पर घात लगाकर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के तीन घंटे बीत जाने के बावजूद वन विभाग और प्रशासन का कोई भी कर्मचारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा है। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और आदमखोर गुलदार को पकड़ा जाए।वहीं ग्रामीणों का कहना है पिछले कई दिनों से गुलदार क्षेत्र में देखा जा रहा था जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी और बन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई थी लेकिन वन विभाग ने बिना घटना घटित हुए पिंजरा लगाने से मना कर दिया था अगर समय से पहले वन विभाग गुलदार को पकड़ देता तो शायद आज अनीता देवी जिंदा होती। वन विभाग की लापरवाही से अनीता देवी की जान गई है।वन विभाग और प्रशासन की लापरवाही पर उठ रहे सवालों के बीच अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक जागते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *