उत्तरकाशी : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक ब्यक्ति गिरफ्तार

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

अवैध शराब के खिलाफ कर्रवाई करते हुये बडकोट पुलिस की टीम द्वारा रात्रि को गश्त के दौरान खरादी, स्यालना-भन्साड़ी रोड़ के समीप से प्रेम लाल नाम के व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 पेटी शराब ( 44 पव्वे, 3 अद्दे) बरामद की गयी है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बडकोट पर आबकारी अधिनियम 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभियुक्त की पहचान प्रेम लाल पुत्र कारी लाल निवासी स्यालना थाना बडकोट उत्तरकाशी उम्र- 38 वर्ष के रूप में हुई है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *