उत्तरकाशी : पैर फिसलने से उफनाती गाड़/गदेरे में गिरकर महिला लापता, पुलिस व एसडीआरएफ टीम जुटी खोजबीन में

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

मोरी /उत्तरकाशी

मोरी विकासखंड के अंतर्गत लिवाड़ी गांव निवासी एक महिला पैर फिसलने से उफनाती गाड़ में जा गिरी, जो देखते ही देखते तेज धारा में लापता हो गई!घटना की सूचना मिलते ही मोरी थाना पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की!थानाध्यक्ष मोरी रणवीर चौहान ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम को ग्राम लिवाड़ी निवासी प्रतापी देवी (55वर्ष )पत्नी कलगी सिंह गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ गडु गाड़ में अपने पशुओं को पार करवा रही थी, प्रतापी देवी का पैर फिसलने से वह गाड़ में जा गिरी, जबतक साथी महिलाएं बचाने की कोशिश करती उफनाती गाड़ में प्रतापी देवी लापता हो गई, थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों द्वारा लापता महिला की खोजबीन करने को सर्च कर रहे हैँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *