नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान का यमुनघाटी आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान के पहली बार यमुनाघाटी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया!रमेश चौहान निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार यमुनाघाटी के नगर पालिका बड़कोट, नौगांव व पुरोला पहुंचे, यहां सैकड़ों की संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं स्थानीय लोगों ने नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष का ढोलबाजों के साथ गर्मजोशी से भव्य स्वागत व अभिनंदन किया!जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए पूर्ण निष्ठा व समर्पित होकर कार्य करेंगे, तथा आमजन की अपेक्षाओं पर हर सम्भव खरा उतरने की कोशिश करूंगा!इस अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह चौहान,दायित्व धारी जगत चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यशोदा राणा, जिला पंचायत सदस्य वीना चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह राणा, भरत सिंह रावत, बड़कोट मंडल अध्यक्ष अमित रावत, कालिन्दी मण्डल अध्यक्ष प्रवीन असवाल, नौगांव मंडल अध्यक्ष अमिता परमार, रमेश रावत, विजय रावत, संजय अग्रवाल सहित भाजपा कार्यकर्त्ता, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *