उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून
राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर में आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम(Induction programe) का आयोजन प्राचार्य के अध्यक्षता में किया गया जिसमें बी.ए., बी.एस.सी, बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया l कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोo डी. एन. तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर के किया कार्यक्रम में सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीतों की प्रस्तुति बी.ए.,बी.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर और पंचम सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा किया गया l साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डी.एस. मेहरा ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन एवं परीक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी डॉo उषा रानी नेगी ने छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय एवं वाचनालय के संबंध में जानकारी दी डॉo मुक्ता डंगवाल ने एंटी ड्रग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की संबंध में विस्तार से जानकारी दी डॉक्टर पंकज बहुगुणा ने छात्र-छात्राओं के लिए अनुशासन और साइबर सिक्योरिटी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी l डॉo हेमलता खाती ने एन. ई. पी शिक्षा एवं क्रेडिट सिस्टम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत किया ल डॉक्टर माधुरी कोहली ने समर्थ पोर्टल एवं ए.बी.सी. आई. डी. के संबंध में विस्तार से जानकारी दी l डॉo पायल अरोड़ा ने छात्र/ छात्राओं को महाविद्यालय से मिलने वाली मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति एवं ओ. बी.सी, एस.सी. एस.टी. सभी प्रकार की छात्रवृत्ति से के संबंध में विस्तार से बताया डॉऔर नीतू बलूनी ने देवभूमि उद्यमिता एवं रोवर् /रेंजर के संबंध में बताया डॉo राकेश नौटियाल ने छात्र छात्राओं को बताया कि तनाव मुक्त कैसे रहे और क्रीड़ा के बारे में विस्तार विस्तार से बताया l उन्होंने बताया कि हम रोजमर्रा के जीवन में हमें व्यायाम करना चाहिए और तनाव मुक्त रहना चाहिए डॉo प्रतिभा बलूनी ने छात्र/छात्राओं को अ नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने के लिए प्रोत्साहन किया l कार्यक्रम का संचालन डॉoमंजू भंडारी के द्वारा किया गया l कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य प्रो. डी. एन. तिवारी ने छात्र छात्राओं को शुभकामनायें दी l अभिविन्यास कार्यक्रम में उपस्थित छात्र / छात्राओं को जलपान की व्यवस्था बैंक ऑफ बड़ोदा देहरादून ने किया l इस अवसर प्रशासनिक अधिकारी श्री एम.एस. रावत श्रीमती विनीता सुन्द्रियाल, श्रीमती अर्चना, श्रीमती नगीना, प्रताप मोहिनी रश्मि आदि उपस्थित थे.