जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोभाल के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में गुरुवार को उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा अल्पाईन पब्लिक स्कूल उत्तरकाशी में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं को नशा, साइबर, बाल एवं महिला अपराध की व्यापक जानकारी देते हुये जागरूक किया गया। शिविर में उपनिरीक्षक गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल द्वारा छात्र-छात्राओं साइबर अपराध, साइबर हेल्पलाइन 1930, बाल एवं महिला अपराध, बाल विवाह आदि के प्रति सचेत करते हुये डायल 112 व उत्तराखंड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति फीचर की जानकारी दी गयी। चाइल्ड मैरिज एक्ट व पोक्सो अधिनियम की संक्षिप्त जानकारी भी दी गयी। कांस्टेबल अर्जुन द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव की व्यापक जानकरी देते हुये सभी को नशे से दूर रहने तथा पढाई-लिखाई व अपने कैरियर पर फोकस करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। एण्टी ह्ययूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृति आदि की विस्तृत जानकारी देते हुये सजग किया गया।