उत्तरकाशी : धराली आपदा में जान गंवाने वालों की स्मृति में किया गया वृक्षारोपण

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

पांच अगस्त को उत्तरकाशी जनपद के धराली आपदा में अपनी जान गवाने वाले लोगों की स्मृति में रविवार को श्याम स्मृति वन पर्यावरण संस्थान की ओर से वरुणावत पर्वत की तलहटी में सेकड़ों वृक्ष रोपे गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुवात आईपीएस अधिकारी सुरजीत सिंह पंवार को शाल, माला पहनाकर किया गया। इस अवसर पर सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि पांच अगस्त को धराली में आयी भीषण आपदा ने स्थानीय व अन्य दर्जनों लोगों ने अपनी जान गवाई। उनकी आत्मा कि शान्ति के लिए प्रार्थना की गयी और साथ ही मृत लोगों की स्मृति के लिए वृक्षा रोपण किया गया । कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल,पूर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटूड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान, शम्भू प्रसाद नौटियाल, जीतवर सिंह नेगी, लोकेन्द्रपाल परमार, जगमोहन चौहान, सहित अन्य लोग शामिल रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *