उत्तरकाशी : नगर ब्यापार मंडल बड़कोट की बैठक में हुई ब्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बडकोट /उत्तरकाशी

ब्यापार सभा भवन में नगर ब्यापार मंडल बडकोट की  बैठक ब्यापार मण्डल अध्यक्ष धनबीर रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक के दौरान व्यापारियों ने व्यापारिक समस्याओं  पर गहन चर्चा की गयी । बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष व्यापार मण्डल द्वारा धार्मिक कार्य आयोजन के लिए सभी को सहयोग करना पड़ेगा । व्यापार मण्डल भवन के लिए स्वीकृत धन राशि का ब्यापार सभा भवन निर्माण कार्य में सदुपयोग किया जाएगा । व्यापार मण्डल सदस्यता शुल्क  वर्ष के अंतिम माह में दो वर्ष का एक साथ लिया जाएगा । ब्यापरियो ने बाजार में दुकानों का किराया बिना नियमो के हर वर्ष बढ़ाया जा रहा है । जिसके कारण ब्यापरियो को आर्थिक हानि हो रही है । संगठन ने यह तय किया  की जो भी व्यापारी अगर स्वेच्छा से खाली करता है । न्यूनतम किराये में प्रतिवर्ष बढ़ोतरी के साथ पूर्व व्यापारी की जो दुकान स्वामी के साथ शर्ते है ,उन्ही शर्तों के साथ चलना होगा चाहे जो भी पगड़ी के रूप में धनराशि जमा हो उतनी ही दूसरे व्यापारी को देनी होगी । बैठक में ब्यापार मण्डल कार्यकारणी ने बाजार में फेरी वालों पर पूर्ण नियंत्रण लगाने के लिए सभी  ब्यापरियो से सहयोग करने की अपील की गई ।
बैठक में ब्यापार मण्डल महामंत्री सोहन गैरोला, जिला महामंत्री सुरेंद्र रावत ,कोषाध्यक्ष, सुनील मनवाल, उपाध्यक्ष, दिनेश चौहान, मनोज अग्रवाल,प्रदीप असवाल,नीरज रावत, अवतार सिंह , शांति बेलवाल,जमुना डिमरी,विनोद,मदन जोशी,सहित दर्जनों की संख्या में ब्यापारी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *