जयप्रकाश बहुगुणा
देहरादून/उत्तरकाशी
उत्तराखंड पुलिस की अभी सूचना इकाई में तैनात संदीप कवि ने देहरादून में आयोजित 23 वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में दो मेडल जीतकर उत्तराखंड पुलिस का सम्मान बढ़ाया है!
अभिसूचना विभाग बड़कोट यूनिट जनपद उत्तरकाशी में तैनात संदीप कवि ने 23 वीं राज्य निशाने बाजी प्रतियोगिता में एक सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल जीतकर उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है!राणा इंस्टीट्यूट ऑफ शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित 21 अगस्त से 27 अगस्त तक 23 वीं राज्य निशाने बाजी प्रतियोगिता में उत्तराखंड पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुये संदीप कवि ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर इवेंट में अपने खेल का उच्च कोटि का प्रदर्शन कर पुलिस विभाग का मान बढ़ाया!
संदीप कवि राष्ट्रीय स्तर के रेनॉल्ड शॉट शूटर है। वर्तमान समय में संदीप यमुनोत्री धाम में पिछले 4 माह से अपनी सेवा दे रहे है।