उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून
– वरिष्ठ पत्रकार, अमर उजाला के स्टेट ब्यूरो चीफ श्री राकेश खंडूड़ी जी का आकस्मिक निधन हो गया है। खंडूडी का हार्ट अटैक के कारण निधन हुआ! प्रभु परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दे व परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें!
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर उजाला के उत्तराखण्ड राज्य ब्यूरो प्रमुख श्री राकेश खंडूड़ी के निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है ।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी अमर उजाला के ब्यूरो प्रमुख श्री राकेश खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।