जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एक ब्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक ब्यक्ति घायल हो गया!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी तथा सोनगाड के बीच माँ दुर्गा मंदिर के निकट एक कार भागीरथी नदी की तरफ सड़क से लगभग 25 मीटर नीचे जा गिरी जिसमें एक ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया!जिसे स्थानीय लोगों ने पुलिस, एसडीआरएफ की मदद से अस्पताल पहुंचाया!मृतक ब्यक्ति का शव एसडीआरएफ ने रेसक्यू कर लिया है!
थानाध्यक्ष मनेरी द्वारा बताया गया कि उक्त घटना में गाड़ी मारुति SPRESSO यू के – 07 3080 है जिसमें सवार जयपाल सिंह पुत्र सूर्य सिंह उम्र 45 साल, निवासी सेड़िया त्यूणी देहरादून ,(घायल) जिसे गंगनानी अस्पताल में लाया गया है, जबकि मृतक यशपाल पुत्र स्व शिवराम 35 साल, निवासी सेड़िया त्यूणी बताया गया है।