उत्तरकाशी : नौगांव, बड़कोट में भूधंसाव से आवासीय भवनों में आई दरारें, यमुनोत्री, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा

बड़कोट/उत्तरकाशी

उत्तरकाशी जनपद में पिछले कई दिनों से हो रही बारिस से आम जनजीवन अस्त ब्यस्त हो गया है!राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई ग्रामीण मोटर मार्ग कई दिनों से अवरुद्ध है!जिससे लोगों को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है!यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी व फूल चट्टी के बीच में गत दिनों से कई जगह अवरुद्ध है, जबकि सिलाई बैंड, ओजरी, स्यानाचट्टी में भी पिछले कई दिनों से राजमार्ग बार बार अवरुद्ध हो रहा है!नौगांव विकास खंड के ग्राम कण्डाऊ में भू धंसाव के कारण आलेन्द्र पुत्र शांति के मकान में मोटी मोटी दरारे पड़ने से परिजनों में दहशत ब्याप्त है, तथा दूसरे लोगों के घरों में शरण लेने को मजबूर होना पड़ रहा है!जबकि नगर पालिका परिषद बड़कोट के वार्ड नंबर 7 में आधा दर्जन से अधिक आवासीय भवनों में गहरी दरारें आ गई हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है।

प्रभावित परिवारों में पवन रावत, विक्रम पंवार, तेग सिंह विष्ट, धनराज पंवार, यशपाल रावत, सुमन जोशी, सुमन डोभाल, रोशन चौहान और जीवन सिंह शामिल हैं। उनका कहना है कि भवनों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और दरारें चौड़ी हो रही हैं। ऐसे में घरों में रहना अब खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने सरकार से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ-साथ विस्थापन की मांग उठाई है।उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और राजस्व कर्मियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए!पुरोला नगर पालिका में पालिका कॉम्पलेक्स की कुछ दुकानों में पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण दुकानदारों को काफ़ी नुकसान हुआ है!जबकि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई जगह मलवा आने से अवरुद्ध हो रखा है, जिसे सुचारु करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा प्रयास किये जा रहे हैँ!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *