उत्तराखंड Express ब्यूरो
पौड़ी गढ़वाल
घर के आंगन में खेल रही मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया निवाला,चार साल की बच्ची की हुई दर्दनाक मौत,
घर से कुछ दूरी पर मिला शव,पोखड़ा रेंज के श्रीकोट गांव की घटना,घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल।
बीते कई दिनों से जनपद पौड़ी के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के पोखडा ब्लॉक में गुलदार का आतंक छा रखा है कही पशुवों ओर कही इंसानो को बना रहा निवाला आज चौबट्टाखाल विधानसभा के पोखड़ा ब्लॉक के श्रीकोट गांव के जितेंद्र सिंह की चार वर्षीय पुत्री को गुलदार आँगन से उठा लें गया जिसकी काफ़ी खोजबीन के बाद डेड बॉडी मिली है स्थानीय सामाजिक कार्यकर्त्ता पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र रावत ने वन विभाग से इस आदमखोर गुलदार को मारने की मांग की है।