उत्तरकाशी : पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर जानी कुशलक्षेम, साइबर अपराधों के प्रति किया सचेत

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

 

सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना जा रहा है, साथ ही आमजनमानस को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा सामाजिक कुरीतियों के प्रति लगातार जागरुक किया जा रहा है। कोतवाली मनेरी, थाना धरासू , पुरोला व हर्षिल की टीम द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी गयी, पुलिस सुरक्षा का भरोसा देते हुये सभी को मदद अथवा सहयोग हेतु डायल 112 व थाने के सम्पर्क नम्बर साझा किये गये। वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करते हुये साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी भी प्रदत्त की गयी। इस दौरान पुलिस द्वारा अकेले रह रहे लोगों की आवश्यक सहयोग भी किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *