राजकीय इंटर कॉलेज कोट बांगर में समाज कल्याण विभाग द्वारा लगाया गया पेंशन शिविर

 

मानेंद्र कुमार

रुद्रप्रयाग

 

विकासखंड जखोली के दूरस्थ गांव कोट बांगर के राजकीय इंटर कॉलेज में समाज कल्याण विभाग रुद्रप्रयाग के द्वारा पेंशन शिविर का आयोजन किया गया,
पेंशन शिविर में आसपास के ग्राम पंचायत गैठाणा, धारकुडी,जखवाडी बधाणी, के समस्त ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, उपस्थित रहे, शिविर में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, बाल विकास, एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारीयों ने विभागों की ग्रामीणों को पेंशन से संबंधित जानकारी दी,
शिविर में पोस्ट ऑफिस के माध्यम से नॉन सी०बी०एस० पेंशनरो के इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए गए, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी०आर० मलेठा द्वारा समाज कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई, उन्होंने ग्रामीणों को अवगत कराया जितने भी पेंशन धारक हैं, सभी के बैंकखातो में डीबीटी इनेबल व ईकेवाईसी होना जरूरी है, मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना भी जरूरी है, ताकि खाते में पेंशन आते ही पेंशन धारक तक मैसेज पहुंच जाए,तत्पश्चात अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के क्रम में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु छात्र-छात्राओं, समस्त स्टाफ गण, तथा ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई,

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सन अनिलसिंह, प्रधान कोट बांगर रमेश लाल, प्रधान धारकुडी स्नेहा देवी, प्रधान गैणाणा महिपाल सिंह, प्रधान बधाणी चंद्र सिंह पवार,प्रधान जखवाडी तल्ली गुड्डू लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य जखवाडी मल्ली राजेश, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी गौरव लोहानी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी धीरज बुटोला,ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक जग्गी, शिक्षागण छात्र-छात्राएं,कर्मचारी गण,ग्रामीण आदि उपस्थित रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *