उत्तरकाशी :  “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”  के तहत दो अक्टूबर तक जनपद में नियमित रूप से संचालित  किए जाएंगे स्वास्थ्य शिविर : – डॉ बी एस रावत

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत द्वारा बताया गया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में दो अक्टूबर तक चलाए जाने वाले *”स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान”* कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से जनपद में स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे है। उनके द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य शिविरों में आतिथि तक जनपद में कुल 2898 ओ पी डी देखी गई जिनमें 1434 लोगों की हाइपरटेंशन, 1217 लोगों की शुगर,102 लोगों की सर्वाइकल कैंसर, 300 लोगों की ब्रेस्ट कैंसर, 422 लोगों की ओरल कैंसर, 683 लोगों की एनीमिया की स्क्रीनिंग की गई जबकि 321 का टीकाकरण, 195 लोगों की टी बी जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य शिविर में 18 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में अभी तक 193 लोगों द्वारा रक्तदान हेतु पंजीकरण किया गया जिनमें से 5 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान किया जा चुका है एवं शेष द्वारा आगामी आने वाले दिनों में रक्तदान किया जाएगा। 36 लोगों द्वारा निक्षय मित्र बनने हेतु शपथ ली गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत कल 19 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ शिविर में समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यागजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। साथ ही उनके द्वारा जानकारी दी गई कि पुनः चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है इसको देखते हुए दोनों धामों पर पड़ने वाली चिकित्सा इकाइयों प्रा0स्वा0केंद्र गंगोत्री, हर्षिल, जानकीचट्टी, एवं प्रा0स्वा0के0 राणाचट्टी में चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान किए जाने के उद्देश्य से उक्त अभियान के तहत कल 19 सितंबर को वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *