जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
एक छोटे से गांव के सामान्य परिवार में जन्मे तीन भाई बहन, व तीनों संघर्ष कर व मंजिल को हासिल करते हैँ तो गांव परिवार ही नहीं बल्कि क्षेत्र में भी आमजन व सगे संबंधियों को खुशी होती है!ऐसा ही एक परिवार है ग्राम साडा, बड़कोट उत्तरकाशी निवासी एस एस बी से सेवनिवृत विनोद कंडवाल का! विनोद कंडवाल के दो बेटे व एक बेटी है, बड़ा बेटा ऊर्जा विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है, जबकि बेटी शिक्षा विभाग में अध्यापिका है!अपने भाई-बहन और पिता की प्रेरणा से सबसे छोटे प्रांजल कंडवाल ने इस बार उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से चयनित होकर सहायक सांख्यिकी अधिकारी का पद हासिल किया है, जिससे परिजनों, गांव व क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी की लहर है!ग्रामीण व सगे संबंधी प्रांजल कंडवाल की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दे रहे हैँ!प्रांजल के पिता एस एस बी से सेवनिवृत है, जबकि माता एक सामान्य गृहणी है!इनके बड़े भाई सुभम कंडवाल पहले से ऊर्जा विभाग मे SDO के पद पर अपनी सेवा दे रहे है तथा इनकी बहिन शिक्षा विभाग मे अध्यापिका है!
ग्राम साडा निवासी ममलेश सेमवाल ने बताया कि श्री विनोद कंडवाल जी के तीनों बच्चे बचपन से ही विलक्षण प्रतिभा कें धनी रहे हैं, तथा पढ़ाई के साथ विनम्र व सौम्य स्वभाव के हैँ!