उत्तरकाशी : गंगनानी कुंड व यमुना नदी तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट/उत्तरकाशी*

 

अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट के अंतर्गत गंगनानी कुण्ड एवं यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में “सेवापर्व एवं स्वच्छता पखवाड़ा” के अवसर पर स्वच्छता अभियान कार्यक्रम प्रभागीय वन अधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग, बड़कोट रविन्द्र पुंडीर के नेतृत्व एवं दिशानिर्देशन में आयोजन किया गया। इस अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्र-छात्राएं, रंवाई रेंज एवं कुथनौर रेंज की संयुक्त टीम तथा वन विभाग के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

स्वच्छता कार्यक्रम के दौरान गंगनानी कुण्ड एवं उसके आस-पास के स्थलों तथा यमुना नदी के समीपवर्ती क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लगभग दो कुन्तल कूड़ा एकत्रित कर नियमानुसार उसका निस्तारण किया गया। साथ ही गाजर घास उन्मूलन कार्य भी सम्पन्न किया गया।
कार्यक्रम के उपरांत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा गंदगी न फैलाने एवं प्लास्टिक उन्मूलन हेतु संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के समापन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें यमुना नदी के तटवर्ती क्षेत्र में विभिन्न विभागों की उपस्थिति में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संवर्धन का संदेश दिया गया।
उक्त अवसर पर उपप्रभागीय वनाधिकारी साधूलाल , वन क्षेत्राधिकारी रवाई शेखर सिंह राणा, वन क्षेत्राधिकारी कुथनौर आशीष नौटियाल ,इंस्पेक्टर विषम सिंह एन0डी0आर0एफ, उप-निरीक्षक नवीन कुमार, उप-निरीक्षक गंभीर सिंह तोमर, खजान सिंह असवाल नायब तहसीलदार, श्रीमती उर्मिला बिष्ट, ग्राम प्रधान नंदगांव, श्रीमती रजनी रावत सहायक अध्यापिका, जगमोहन सिंह चौहान वन सरपंच, खनेड़ा, जोगेन्द्र सिंह वन सरपंच, भन्साड़ी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *