जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वार जनपद के दूरस्थ क्षेत्र मोरी में पहुंचकर थाना मोरी पर जनजागरुकता चौपाल आयोजित की गयी, चौपाल में उनके द्वारा वरिष्ठ नागरिकों तथा आमजनता के लोगों को साइबर अपराध तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति सजग करते हुये सभी से सुरक्षा एवं शान्ति/कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को वर्तमान के डिजिटल युग में साइबर ठगों से सचेत रहने की हिदायत देते हुये विभिन्न तरीकों के साइबर अपराध जैसे-डिजिटल अरेस्ट, फिसिंग ईमेल, अनजान कॉल मैसेज, फर्जी लिंक, AI जनरेटेड, वॉइस क्लोनिंग, फर्जी रिश्तेदार या परिचित बनकर धोखाधड़ी आदि के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी देते हुये साइबर धोखाधडी से सम्बन्धित घटित प्रकरणों का उदाहरण देकर जागरुक किया गया तथा फोन पर किसी के साथ अपना ओटीपी या बैंक अथवा अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की हिदायत दी गयी, ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लेन-देन करते समय सावधानी बरतने के साथ साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 व डायल 112 की उपयोगिता बताई गयी। इस दौरान उनके द्वारा स्थानीय लोगों को नशे के दुष्प्रभाव, महिला सम्बन्धी अपराध, बाल अपराध, बाल विवाह तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति भी जागरुक किया गया।
चौपाल के दौरान एसपी उत्तरकाशी द्वारा वरिष्ठ जनों तथा स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करते हुये उनकी व्यक्तिगत व क्षेत्रीय समस्याओं को भी सुना गया साथ ही मोरी क्षेत्र की सुरक्षा व पुलिस व्यवस्था के सम्बन्ध में भी फीडबैक लिया गया। सभी को एक बेहतर व प्रकृष्ट पुलिसिंग का भरोसा दिया गया तथा बाहरी व्यक्ति व किरायेदारों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रुप से करवाने हेतु बताया गया ।
इस दौरान थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल सिंह रावत, आशुलिपिक कैलाश शाह, मोरी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, व्यापार मण्डल व टैक्सी यूनियन मोरी के पदाधिकारी, ग्राम प्रहरी व अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।