जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
ग्यारह दिन से लापता पत्रकार राजीव प्रताप का शव एसडीआरएफ टीम ने जोशियाडा झील से रविवार को बरामद कर लिया है! राजीव प्रताप 18 सितंबर को गंगोरी से अचानक गायब हो गये थे, जिनकी गुमसुदगी दर्ज होने के बाद लगातार खोजबीन की जा रही थी! प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 सितम्बर को जिला नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि गंगोरी के पास नदी में एक वाहन दिखाई दे रहा है जिसमें वाहन चालक के होने की संभावना है!उक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। टीम द्वारा नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, परंतु उक्त व्यक्ति का पता नहीं चल पाया।
एसडीआरएफ टीम ने लगातार कई दिनों तक नदी व संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान रविवार को एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का शव जोशीयाड़ा बैराज से बरामद किया गया। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।मृतक का नाम
राजीव प्रताप पुत्र श्री मुरारी लाल उम्र 36 वर्ष निवासी पनौत ब्रह्मखाल उत्तरकाशी है, ।