उत्तरकाशी : जिलाधिकारी ने की केन्द्र पोषित योजना, राज्य सेक्टर और जिला योजना की प्रगति की समीक्षा

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

सोमवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय के एनआईसी कक्ष में जिला योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों ने अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे नागरिकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, शिक्षा विभाग, स्वस्थ्य, उद्यान, कृषि, सिंचाई सहित अन्य विभागों के जिला योजना में आवंटित बजट और वर्तमान प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बैठक में जिला योजना के अतिरिक्त केन्द्र पोषित योजनाओं, राज्य सेक्टर द्वारा विभिन्न योजनाओं में आवंटित बजट की भी वर्तमान स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी ली।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनहित की प्राथमिकताए शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन योजनाओं से सीधे आम व्यक्ति लाभान्वित होते हैं उनकी प्रगति में कोई शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन को अधिक से अधिक लाभ देने के लिए पूरे जिले में बहुउद्देशीय शिविर लगाने के निर्देश दिए जिसमें लोगों द्वारा अपने जरूरी कामों को करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए।

बैठक में पीडी डीआरडीए अजय सिंह, एपीडी रमेश चन्द्र, जिल अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, एसीएमओ बीएस पांगती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *