जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट/उत्तरकाशी
आपदा प्रभावित धराली के लोगों को यमुनाघाटी आपदा पीड़ित सहयोगी टीम के सदस्यों ने जन सहयोग से एकत्रित सहयोग धनराशि का वितरण किया!
यमुनाघाटी के जनसहयोग से जो आर्थिक सहयोग राशि चंदे के रूप में धराली आपदा पीड़ितों प्रभावितों के लिए दान की गई थी उसे टीम के सदस्यों महाबीर पंवार माही और घनश्याम नौटियाल के द्वारा धराली गांव में पहुंचकर उन पीड़ित परिवारों को दी गई जिनके घरों में जनहानि हुई है जिनकी संख्या 8 थी जो मूल रूप से धराली गांव के थे।
जन सहयोग से टीम के पास एकत्रित धनराशि कुल मिलाकर 1 लाख 77 हजार 6 सौ 71 रुपए टोटल जमाराशि थी जिसे उन 8 परिवारों में 21 – 21 हजार रुपए घर पर जाकर सांत्वना देते हुए दी गई जिनके घरों में जनहानि हुई है और 10 हजार रुपए ग्राम सभा के कोष में ग्राम प्रधान अजय सिंह नेगी को सौंपी है।यमुनाघाटी आपदा पीड़ित सहयोगी टीम ने बताया कि लोगों के द्वारा दिया गया सहयोग आज उन पीड़ित परिवारों तक पहुंच गया है जिन लोगों के लिए सब लोगों ने मिलकर सहयोग किया था इस सहयोग के लिए टीम ने सभी दान दाताओं आभार और धन्यवाद ब्यक्त किया है!