
मानेंद्र कुमार /रुद्रप्रयाग
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे प्रदेश में आत्मनिर्भर संकल्प अभियान चलाया जा रहा है, इसी के निमित्त आज भाजपा मंडल चोपता के अंतर्गत दुर्गाधार गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम को किया गया, कार्यक्रम की शुरुआत मंडल महामंत्री दीपक नेगी के संचालन में अभिनंदन स्वागत के साथ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोटो के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया!
कार्यक्रम के मंडल संयोजक त्रिलोचन प्रसाद भट्ट, मंडल प्रभारी बीना राणा, सारी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन कांडपाल, भाजपा जिला मंत्री मगन नेगी ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की विस्तार रूप से चर्चा करके कार्यकर्ताओं को बताया!
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंची केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा संगठन के द्वारा पूरे भारत, प्रदेश व सभी जिलों,मंडलों में, इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है पूरा देश समस्त नागरिक आत्मनिर्भर होकर अपना स्वरोजगार अपना कर पूरा देश विकसित हो, हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी के मंत्र को अपनाना होगा, उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया की आत्मनिर्भर भारत अभियान में मोदी जी का कथन वोकल फॉर लोकल के कथन, जैसे इस क्षेत्र में कार्तिक स्वामी मंदिर, तुंगेश्वर मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, नारी मंदिर, सभी धार्मिक स्थलों को पर्यटनों से जोड़ा गया है, इनके आसपास स्वच्छता के साथ होमस्टे,छोटी-छोटी दुकान लगाकर, हस्तशिल्प कला से निर्मित उत्पादन, लगाकर स्वरोजगार कर सकते हैं, युवा पीढ़ी को भी आत्म चिंतन करने की आवश्यकता है, नशे से दूर रहें, आत्मनिर्भर भारत विकसित देश आर्थिक रूप से मोदी जी के नेतृत्व में आज दुनिया के चौथे पायदान पर खड़ा है! तल्ला नागपुर इस क्षेत्र में पॉलिटेक्निक संस्थान कीसबसे बड़ी समस्या, भूमि की पत्रावली का जल्द से जल्द निस्तारण करके पॉलिटेक्निक बिल्डिंग का निर्माण कार्य कराया जाएगा, वन विभाग में इसकी प्रक्रियाधीन है,
कार्यशाला अभियान के अंत में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी संकल्प लिया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया,
आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान मंडल कार्यशाला के शुभ अवसर पर भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ नेता जीत सिंह मेवाल, लक्ष्मण बर्तवाल जी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद गुसाई, जिला सह मीडिया प्रभारी बुद्धि वल्लभ थपलियाल,मंडल महामंत्री भागचंद लाल, मंडल मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमार, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा करासी, मीनाक्षी बर्तवाल, मंडल मंत्री योगमबर रावत, गंभीर नेगी मातवर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष सुदर्शन राणा, अनु०मोर्चा के अध्यक्ष अमित कुमार, हर्ष लाल, हरीश सिंह गुसाई, गोकुल लाल सहित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधान गण, कार्यकर्ता मातृ शक्तियां उपस्थित रहे