*उत्तरकाशी : एस0पी0 द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्ठी, त्योहारों के दृष्टिगत संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि एवं सघन चैकिंग के दिये निर्देश*

जयप्रकाश बहुगुणा

*उत्तरकाशी*

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारियों का मासिक सम्मेलन/अपराध गोष्ठी ली गई। मीटिंग में उनके द्वारा सर्वप्रथम सभी अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याएं सुनी गयी।
विगत माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना मोरी व बडकोट के दो पुलिस कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित कर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिनमें गणेश राणा- थाना मोरी व रेखा-थाना बडकोट शामिल है!
क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी,बडकोट सहित कोतवाली,थाना प्रभारियों को आगामी त्योहार (दीपावली) के दृष्टिगत अतिरिक्त सावधानी एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये। त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी के चलते भीड़ बढने तथा जाम की समस्या से निपटने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने व यातायात प्लान तैयार कर यातायात को सुचारु/ सुव्यवस्थित बनाये रखने के निर्देश दिये गये। संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु बैरियर/चैक पोस्ट पर चौकसी बरतते हुये सघन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
सीसीटीएनएस व अन्य ऑनलाइन पोर्टलों की समीक्षा करते हुये सभी अधिकारी/कर्मियों को पोर्टल के संचालन व अपडेट रखने के सम्बन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। बीट कर्मियों को अपने-अपने बीट में नियमित भ्रमण व निगरानी रखने, अपराध नियंत्रण व कानून एवं शान्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी ।
अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत बाहरी देश, प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत पुलिस सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाने तथा संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिये गये।
मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये उनके द्वारा लम्बित विवेचना, प्रार्थना पत्र, समन, वारण्ट आदि के त्वरित निस्तारण के साथ अवैध नशे की रोकथाम हेतु नशा तस्करों पर लगातार नकेल कसने तथा नशा उन्मूलन, साइबर, महिला व अन्य अपराधों के प्रति जनजागरुकता बढाने के निर्देश दिये गये।
मासिक अपराध गोष्टी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट देवेन्द्र सिंह नेगी, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार, प्रभारी एसओजी प्रमोद उनियाल, निरीक्षक दूरसंचार सचिन कुमार, सभी थाना,कोतवाली,स्टेशन,शाखा प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी,कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *