उत्तरकाशी : धनतेरस, दीपावली पर्व को लेकर पुलिस मुस्तैद,बाजार,भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

 

जयप्रकाश बहुगुणा

उत्तरकाशी

धनतेरस, दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है। त्योहार के दौरान शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था/यातायात व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु बाजार/ भीड़-भाड वाले क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त किया गया है। आज शनिवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी श्रीमती भावना कैंथोला व प्रभारी निरीक्षक धरासू मनोज असवाल के नेतृत्व में कोतवाली उत्तरकाशी व धरासू पुलिस टीम द्वारा उत्तरकाशी एवं धरासू क्षेत्र में पटाखों की दुकानों का सत्यापन कर उनके द्वारा ली गयी अनुमति को चेक किया गया। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में फायर कर्मियों को फायर टेंडर के साथ नियुक्त कर पटाखा विक्रेताओं को सुरक्षा सम्बन्धी सभी मानकों का पालन करने तथा अनावश्यक अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी गयी। पुलिस सहायता हेतु डायल 112 पर कॉल करने हेतु बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *