राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने किए बद्रीनाथ धाम के दिव्य दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए माँगा आशीर्वाद

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

चमोली

देवभूमि उत्तराखण्ड के महामहिम राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) आज  श्री बद्रीनाथ धाम की पावन भूमि पर पधारे। उन्होंने भगवान बद्री विशाल के चरणों में शीश नवाकर, न केवल देश बल्कि विशेष रूप से सीमांत प्रदेश उत्तराखण्ड की सुख-समृद्धि और नव-उत्थान की प्रार्थना की।

महामहिम के हेलीपैड पर पहुँचते ही चमोली के शीर्ष अधिकारियों जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया।

इस अवसर पर, चमोली पुलिस के जवानों ने महामहिम राज्यपाल महोदय को उत्कृष्ट सेरेमोनियल यूनिफॉर्म में शानदार सलामी दी। पुलिस जवानों की अनुशासन, सजगता और उच्च स्तरीय ड्रिल ने राज्यपाल महोदय को अत्यंत प्रभावित किया, उन्होने श्री बद्रीनाथ धाम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की अनुशासित, सतर्क एवं उत्कृष्ट ड्यूटी भावना की सराहना की करते हुए, सभी पुलिस कर्मियों को उनके सेवा भावना के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *