जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
उत्तरकाशी के जिलाधिकारी के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को फ़्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जाने का मामला इन दिनों चर्चाओं में है!यह पहली बार नहीं है की जिलाधिकारी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, बल्कि पहले जिलाधिकारी रहे डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट के नाम से भी आईडी बनाई गई थी!
कुछ शरारती तत्वों अथवा साइबर अपराधियों द्वारा जिलाधिकारी की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए उनके नाम से एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्पष्ट किया है कि यह अकाउंट उनका आधिकारिक या व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है, और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है।
इस फर्जी अकाउंट से यदि आम जनता को फ्रेंड रिक्वेस्ट अथवा मैसेंजर के माध्यम से मैसेज आता है तो उस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया न दें।उक्त फर्जी आईडी की जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी!