आज गढ़वाल क्षेत्र में सभी कमर्शियल वाहनों का रहेगा चक्का जाम

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

ऋषिकेश/देहरादून

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आह्वान पर 29 अक्टूबर को गढ़वाल क्षेत्र में सभी कमर्शियल वाहनों का चक्का जाम रहेगा। 27 अक्टूबर को परिवहन सचिव के साथ हुई बैठक में परिवहन कारोबारियों की 6 मांगों को पूरा करने का भरोसा मिला है। लेकिन मुख्य रूप से गढ़वाल क्षेत्र के सभी जिलों में ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) शुरू करने की मांग पर कोई भरोसा नहीं मिला है। इसके अलावा ऋषिकेश स्थित एआरटीओ कार्यालय में भी एटीएस शुरू करने के संबंध में परिवहन सचिव ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। इसलिए परिवहन कारोबारियों ने पूर्व में घोषित कमर्शियल वाहनों का चक्का जाम करने का कार्यक्रम यथावत रखा है।

उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि इस संबंध में टीजीएमओ कार्यालय में कामर्शियल वाहनों की यूनियनों के साथ बैठक हो गई है। बैठक में चक्का जाम को सफल बनाने की रणनीति तय की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *