*महिला सशक्तिकरण की मिसाल हैं,उद्यमी उर्वशी उनियाल : प्रो.तलवाड़

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

डोईवाला/देहरादून

साईं सृजन पटल के संस्थापक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने गुरुवार को ग्राम झबरावाला में अम्रदा डेयरी उद्योग की संचालिका उर्वशी उनियाल को सम्मानित किया। एक सफल महिला उद्यमी के रूप में वे क्षेत्र के किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने का सराहनीय प्रयास कर रही हैं। देहरादून के एक प्रतिष्ठित स्कूल में शिक्षका रहीं उर्वशी ने कोविड काल में नौकरी छोड़कर दुग्ध उत्पादन व्यवसाय में कदम रखा। आज उनका डेयरी मॉडल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट में अब तक 100 से अधिक किसानों को जोड़ा है,जिसमें अधिकांश महिलाएं हैं। इन किसानों का दूध उनकी डेयरी में प्रतिदिन पहुंचता है। रोजाना लगभग 800 से 1000 लीटर दूध एकत्र होता है। दही,मक्खन,घी जैसे उत्पादों के लिए उन्होंने दो प्रोसेसिंग प्लांट भी लीज पर लिए हैं। एनडीआरआई करनाल से प्रशिक्षित उर्वशी का मानना है कि गुणवत्तापूर्ण उत्पाद ही किसी उद्योग की सफलता की आवश्यक शर्त है। इस अवसर पर लेखिका नीलम तलवाड़ ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कुलदीप उनियाल व अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *