जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
दिल्ली स्थित लाल किले के समीप हुए कार धमाके के मध्यनजर *पुलिस मुख्यालय* से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जनपद के समस्त बॉर्डर, बैरियर पॉइंट्स, होटल-ढाबा, बस-स्टेशन व अन्य संदिग्ध/संवेदनशील स्थान पर पुलिस का सघन चैकिंग अभियान व गश्त निरंतर जारी है। उत्तरकाशी पुलिस के सभी अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, SHO/ SO क्षेत्र में चैकिंग अभियान में जुटे हैं, जनपद के पुलिस नाकों व सभी एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स पर पैनी नजर रखी जा रही है, SP उत्तरकाशी मोहदया द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रही हैं। पुलिस चैकिंग्स, गश्त के साथ-साथ अभिसूचना तंत्र को भी एक्टिव किया गया है।
आमजन से अपील है कि सतर्क रहें, अफ़वाहों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत 112 पर सूचना दें।