– जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन शिक्षकों व एसएमसी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया सम्मानित
उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट (उत्तरकाशी)
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर सोमवार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट (उत्तरकाशी) के तत्वाधान में जनपद उत्तरकाशी के नवाचारी व उत्कृष्ट शिक्षकों तथा एसएमसी को सम्मानित किया गया। इसमे प्रत्येक ब्लॉक से तीन-तीन शिक्षकों व एसएमसी को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं शॉल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने सम्मानित किए गए शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक अपनी कक्षाओं में छात्रों के रूप में देश के भविष्य का निर्माण करने और उसे संवारने के काम करते हैं, अपने छात्रों को ऊंचे मुकाम पर देखना चाहते हैं।
कार्यक्रम में डायट प्राचार्य संजीव जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कहा कि डायट द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक शिक्षक प्राथमिक, एक शिक्षक उच्च प्राथमिक और एक शिक्षक माध्यमिक से सम्मानित किया गया तथा एक-एक ग्राम शिक्षा समिति व विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष को भी सम्मानित किया गया है और हर साल इस कार्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। इससे शिक्षकों के बीच एक अच्छा सन्देश जाएगा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, सरत सिंह रावत, डॉ सुबोध सिंह बिष्ट, जयदेब राणा, बलवंत सिंह, सुभाषचंद्र आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुषमा महर ने किया।
जनपद के ये शिक्षक हुए सम्मानित
भटवाड़ी ब्लॉक से :- कुसुम रेखी, जय सिंह चौहान, संगीता कंडारी,
डुंडा ब्लॉक से:- दीपाली थपलियाल, शैलबाला कंडारी, संजीव डोभाल
चिन्यालीसौड़ ब्लॉक से:- सुशील शाह, बुद्धि सिंह, मनवीर सिंह रावत
नौगांव ब्लॉक से:- सुमित्रा राणा, शंभु डिमरी, जयदेव सिंह राणा
पुरोला ब्लॉक से:-
एकादशी राणा, मीनाक्षी अग्रवाल, संगीता बिजल्वाण
मोरी ब्लॉक से:- बृजेश कुमार ध्यानी, बृजेश चंद्र नौटियाल, उर्मिला रावत