रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो
बड़कोट/उत्तरकाशी

 

राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज बड़कोट में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा कार्यक्रम में लोकल उत्पादन से बने विभिन्न पकवानों के स्टाल भी लगाए गए।
शुक्रवार को बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राजकीय आदर्श बालिका विद्यालय में आयोजित बाल दिवस के अवसर पर बालिकाओं द्वारा लोकल उत्पादों से रवांई क्षेत्र के विभिन्न पकवान बनाकर स्टॉल लगाकर प्रस्तुत किया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अब्बल रही छात्राओं को पीटीए अध्यक्ष गीता प्रसाद गैरोला द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जयनंद सेमवाल, प्रधानाचार्य शोभना थापा, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष गीताप्रसाद गैरोला, सतीश भूषण, अजय रावत, संजीव राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *