उत्तराखंड Express ब्यूरो
श्रीनगर/दिल्ली
नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए भीषण विस्फोट से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं। कई घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में राहत और बचाव दल मलबा हटाने में जुटे हैं। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मानव अवशेष लगभग 300 फीट दूर तक पाए गए। घटना के कारणों की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियाँ मामले की गहन पड़ताल कर रही हैं।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि रात करीब 11:20 बजे नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण विस्फोट हुआ, जब एफएसएल टीम पुलिस और तहसीलदार के साथ पहले से ज़ब्त किए गए बड़े अमोनियम नाइट्रेट विस्फोटक का निरीक्षण कर रही थी। पुलिस का कहना है कि यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।