दर्दनाक हादसे : दो सड़क हादसों में तीन शिक्षकों सहित चार लोगों की मौत, एक घायल

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

नैनीताल/टिहरी गढ़वाल

 

पहली दुर्घटना-

पुलिस चौकी खैरना से कैंची धाम के समीप एक महिंद्रा XUV500 वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी SDRF को प्राप्त हुई। वाहन में चार व्यक्तियों के सवार होने की संभावना बताई गई।

सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
मौके पर पहुँचकर पाया गया कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बारात की गाड़ी रतिघाट नामक स्थल पर लगभग 60 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी।

कठोर भू-भाग, गहरी खाई, रात्रि का अंधकार एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान संचालित किया।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा 01 घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया जबकि 03 मृतकों के शवों को खाई से निकालकर स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*घायल*
1.मनोज कुमार, निवासी अल्मोड़ा

*मृतक*
1. संजय बिष्ट, निवासी अल्मोड़ा
2. सुरेंद्र भंडारी, निवासी अल्मोड़ा
3. पुष्कर भैसोड़ा, निवासी अल्मोड़ा

दूसरी वाहन दुर्घटना

*जनपद टिहरी, घनसाली क्षेत्रान्तर्गत बढियार गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया एक शव*

आज दिनांक 22 नवम्बर 2025 को SDRF को थाना घनसाली द्वारा सूचित किया गया कि बढ़ियार गाँव के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम तत्काल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

मौके पर पहुँचने पर पाया गया कि एक कार लगभग 50–60 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। वाहन में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम ने गहरी खाई से शव को निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व आवश्यक कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस के सुपुर्द किया।

*मृतक की पहचान*
नाम: बेलप सिंह गुसाईं
पिता का नाम: शिवराम गुसाईं
उम्र: 55 वर्ष
निवासी: टिहरी गढ़वाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *