उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून /दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी ने श्री नितिन नबीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया हैं, नितिन नबीन भाजपा बिहार के वरिष्ठ नेता है, तथा वर्तमान बिहार सरकार में लोक निर्माण मंत्री हैँ!भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने बिहार की पावन धरती के युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता श्री नितिन नबीन जी को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपनी शुभकामना संदेश में कहा, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और दूरदर्शी सोच निश्चित रूप से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी। वहीं विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में श्री नितिन नबीन भाजपा को संगठनात्मक मजबूती और जनविश्वास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं।
इसके अतिरिक्त श्री पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने हार्दिक बधाई दी है। वहीं खुशी वक्त करते हुए कहा, उनकी अध्यक्षता में भाजपा वहां पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी में नेतृत्व जीत की हैट्रिक लगाएगी।
अपने संदेश में श्री पंकज के व्यक्तित्व का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, वे भाजपा के अनुशासित, समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से संगठन की सेवा करते रहे हैं। सात बार सांसद रहे श्री चौधरी ज़मीन से जुड़े नेता हैं और उनके पास समृद्ध राजनीतिक अनुभव है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व, अनुभव और कार्यकुशलता से भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में और अधिक सशक्त होगी।