जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा सोमवार को पुलिस लाईन ज्ञानसू स्थित भागीरथी कॉन्फ्रेंस हॉल में सेना, आईटीबीपी, आईबी, बीआरओ आदि केन्द्रीय/राज्य सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों के गोष्ठी आयोजित कर बॉर्डर सुरक्षा को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गयी। बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था, अवैध गतिविधियों तथा अपराध नियंत्रण पर व्यापक चर्चा की गयी। पुलिस आर्मी, पैरामिलेट्री फोर्स के बीच बेहतर व प्रभावी समन्वय, सुरक्षा सम्बन्धी इनपुट साझा करने को लेकर बातचीत की गयी। वाइब्रेंट विलेज जादुंग, नेलांग, धराली, हर्षिल, मुखवा, बगोरी, झाला, जसपुर, पुराली, सुक्की आदि के डेवलवमेन्ट व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत करते हुये अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु प्रभावी रणनीति के सम्बन्ध में वार्तालाप किया गया।
मीटिंग में एसपी उत्तरकाशी द्वारा सेना के अधिकारियों के साथ आर्मी द्वारा हर्षिल मे स्थापित ‘कम्यूनिटी रेडियो सेन्टर’ के माध्यम से साइबर, महिला अपराध तथा अन्य सामाजिक अपराधों/कुरीतियों के प्रति जनजागरुकता बढाने की पहल हेतु भी बातचीत की गयी।
बॉर्डर मीटिंग में ले कर्नल टीजू थोमस, मनोज सिंह राणा, एम आर राठौर, काशी चन्द्रा, जनक सिंह पंवार, सुबोध रावत,रणवीर सिंह चौहान, दीपक रावत , श्रीमती भावना कैंथोला, सुरेन्द्र सिंह, मनोज राणा, आशीष रावत, राहुल कुमार आदि अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।