*विद्यालय की 163 छात्राओं व कार्मिकों को दिया गया एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वाधान द्वारा मंगलवार को कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय टाइप-3 चिन्यालीसौड़ में एक दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 163 छात्राओं व कार्मिकों ने सहभागिता की। आपदा प्रबन्धन मास्टर ट्रेनर, वन विभाग टीम व क्यूआरटी टीम के सहयोग से भूकंप सुरक्षा, खोज-बचाव उपकरणों की जानकारी , प्राथमिक उपचार सीपीआर, स्ट्रेचर मेकिंग, वनाग्नि एवं घरेलू तथा वन्यजीवों से बचाव संबंधी जानकारी, सैटेलाइट फोन, रस्सी गांठ( रोप नोट्स) तकनीक तथा आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों आदि पर जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम सैद्धांतिक एवं प्रयोगात्मक रूप से प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान आपदा पंपलेट भी वितरित किए गए और भूदेव ऐप डाउनलोड कराया गया। जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य/ वार्डन श्रीमती सुचिता पंवार, लेखाकार फरीन एवं शिवानी पंवार अनुदेशिका सहित छात्रावास के अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *