दर्दनाक हादसा -उत्तरकाशी : आवासीय भवन में आग लगने से एक तीन माह के बच्ची की दर्दनाक मौत

 

जयप्रकाश बहुगुणा

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

तहसील बड़कोट के ग्राम कोटी, ठकराल के अंतर्गत एक दो मंजिले आवासीय भवन में आग लगने से एक तीन माह की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, घर में रखा सभी सामान भी जलकर नष्ट हो गया है!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान कोटि ठकराल/राजस्व उप निरीक्षक चपटाड़ी द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार रविवार को तहसील बड़कोट अन्तर्गत ग्राम कोटि ठकराल में समय लगभग सायं 07:00 बजे स्थान लसरी नामे तोक में श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान पुत्र श्री गोबर सिंह के दो मंजिला भवन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई , सूचना प्राप्त होने पर आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा तत्काल राजस्व टीम/फायर सर्विस/पुलिस टीम मय उपकरण सहित घटना स्थल हेतु रवाना किया गया। ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया है कि 02 मंजिला भवन में नेपाल मूल का परिवार निवासरत थे जिसमें एक 03 माह की बालिका रिया पुत्री मानु (नेपाली )की जलकर मुत्यु हुई है, एवं भवन पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अतिरिक्त भवन में रखा खाद्यान्न, बिस्तर,बर्तन आदि सामग्री जलकर नष्ट हुई है। अन्य कोई पशु हानि नही हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा उक्त आग पर पूर्ण रूप से काबू किया गया है!राजस्व टीम ने घटना स्थल पर जाकर निरिक्षण किया है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *