जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी, द्वारा पर्यटन विभाग के क्याकिंग कोर्स प्रशिक्षणार्थियों हेतु एक दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित किया गया।रविवार को जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी द्वारा जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के. जोशी के पत्र के क्रम मे मनेरा एक्सपीडिशन हॉस्टल में पर्यटन विभाग के 07 दिवसीय बेसिक क्याकिंग फाउंडेशन कोर्स ( पुरुष) के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक प्रशिक्षणार्थियों सहित पर्यटन विभाग कार्मिको ( कुल 30) को एक दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जन जागरूकता प्रशिक्षण का संचालन आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के मास्टर ट्रेनर मस्तान भण्डारी द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक जानकारी एवं व्यवहारिक अभ्यास प्रदान किया जिसमें आपदाओं की प्रकृति एवं प्रकार (भूकंप, भूस्खलन, त्वरित बाढ़, वनाग्नि आदि), सेटेलाइट फोन संचालन की विधियाँ। आपदा से पूर्व, दौरान एवं पश्चात किए जाने वाले सुरक्षात्मक कदम।खोज एवं बचाव उपकरणों का प्रयोग। इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर निर्माण एवं मैन्युअल संचालन।प्राथमिक उपचार एवं कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन तकनीक। राज्य एवं जनपद स्तरीय आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों की जानकारी। जन जागरूकता प्रशिक्षण के दौरान *आपदा जागरूकता से संबंधित पंपलेट्स* भी प्रतिभागियों के मध्य वितरित किए गए, जिससे वे आगे भी विषय संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकें तथा प्रतिभागियों को *भूदेव ऐप की जानकारी* देते हुए मोबाइल फोन पर डाउनलोड भी कराया गया। यह पहल पर्यटन क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन के प्रति सजग एवं सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे भविष्य में किसी भी आपातकालीन स्थिति का प्रभावी रूप से सामना कर सकें।
जन जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन क्यूआरटी टीम सहित पर्यटन विभाग के प्रशिक्षक दिनेश रावत एवं राजकुमार भी मौजूद रहे।