
जयप्रकास बहुगुणा
*बड़कोट/उत्तरकाशी*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत गंगटाड़ी के इंटर कॉलेज गंगटाड़ी में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 730 से अधिक की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों की योजनाओं से कुल 423 लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया।
न्याय पंचायत गंगटाड़ी में आयोजित भव्य शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 10 हिस्सा प्रमाण पत्र तथा 01 खतौनी संशोधन की गई।
ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 20 बीपीएल प्रमाण पत्र,05 SECC प्रमाण पत्र, मां यमुना ग्राम संगठन मस्सु को रू. 4 लाख 75 हजार राशि का चेक वितरित किया। पंचायतीराज विभाग द्वारा 02 परिवार रजिस्टर की नकल,02 यूसीसी प्रमाण पत्र,06 मृत्यु प्रमाण पत्र,04 राशन कार्ड संशोधन सहित योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कृषि विभाग द्वारा 30 लोगो को 30 प्रतिशत अनुदान पर छोटे कृषि यंत्र वितरित किए तथा मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत रू 10 हजार राशि के तीन चेक वितरित किए। उद्यान विभाग द्वारा 14 उद्यान कार्ड वितरित किए गए तथा 20 लोगों को विभागीय जानकारी प्रदान की गई। बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थान द्वारा 06 व्यक्तियों को ऋण संबंधी जानकारी प्रदान की। समाज कल्याण विभाग द्वारा 02 पेंशन प्रकरण निस्तारण किए, महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 08 पीएमएववाई के आवेदन सहित विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 25 ई केवाईसी की, सहकारिता विभाग द्वारा 35 लोगो को दीन दयाल कृषक कल्याण योजना में पशुपालन करने के लिए जानकारी दी गई।
शिविर में कुल 26 लिखित शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकांश शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 80 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 04 लोगो को नए बिजली संयोजन की जानकारी व 05 विद्युत बिल जमा किए गए। सेवायोजन विभाग द्वारा 20 लोगो को एक वर्षीय/दो वर्षीय प्रशिक्षण, विश्वकर्मा योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गई। वन विभाग द्वारा 22 व्यक्तियों को वनाग्नि बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह अभियान ग्रामीणों को शासन से जोड़ने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ देने के निर्देश दिए।
शिविर में उपाध्यक्ष उत्तराखंड जनजाति सलाहकार परिषद गीता राम गौड़,ब्लॉक प्रमुख नौगांव सरोज पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्याम डोभाल, ओबीसी मोर्चा भाजपा चंडी प्रसाद बेलवाल, ग्राम प्रधान कोटी बनाल एमपी सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनुराज सिंह रावत, पीडी डीआरडीए अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी कैलाश चंद रमोला, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी शोएब हुसैन सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।